दिल्ली में पारा@10 डिग्री… अब कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, संडे से धुंध भी बढ़ेगी

अब कड़ाके की सर्दी Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम सर्द होने लगा है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से हल्की धुंध पड़नी शुरू होगी।
read also:आर्थिक राशिफल 19 नवंबर 2022 : कर्क सहित इन 6 राशियों के लोग धन के मामले में रहेंगे लकी, होगा खूब लाभ
अब कड़ाके की सर्दी पहाड़ों की ठंडी हवाओं ने गिराया दिल्ली-एनसीआर का तापमान
हाइलाइट्स
- ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा दी है ठंड
- सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे गया तापमान
- आने वाले दिनों में दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने के आसार
- अब नहीं चलेंगी प्रदूषण बढ़ाने वाली हवाएं: IITM
Read also:टैरो राशिफल 19 नवंबर 2022 : मिथुन राशि वाले सेहत पर ध्यान दें, वृष वाले भी पड़ सकते हैं बीमार
इससे पहले 8 नवंबर 2018 को न्यूनतम तापमान महज 10.5 डिग्री और 16 नवंबर 2013 में 9.1 डिग्री रहा था। स्काईमेट के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से पहाड़ों पर अगले तीन दिनों के दौरान बादल, बारिश और बर्फबारी जैसी मौसमी गतिविधियां होंगी। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर सीधे तौर पर तो दिल्ली पर नहीं दिखेगा, लेकिन इसके दूर जाने के बाद 21 नवंबर से राजधानी के तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है।
Read Also:आज का पंचांग, 19 नवंबर 2022: आज करें शनि आराधना, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
तेज हवाओं ने दिलाई हुई थी राहत, फिर बढ़ेगा प्रदूषणपांच दिनों से तेज गति से चल रही हवाओं ने राजधानी को राहत की सांस लेने का मौका दिया है। लेकिन अब यह राहत खत्म होने वाली है। प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान यह बेहद खराब स्तर पर रह सकता है। इस बीच यह भी साफ किया गया है कि प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। आईआईटीएम पुणे के अनुसार, 19 नवंबर को प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में पहुंच सकता है।
अब कड़ाके की सर्दी 20 नवंबर को थोड़ा सुधार जरूर होगा लेकिन यह बेहद खराब स्थिति में ही रहेगा। इसके बाद 21 नवंबर को यह खराब स्थिति में आ सकता है। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह खराब से बेहद खराब स्थिति में बना रहेगा। वहीं सफर के अनुसार पराली की प्रदूषण में हिस्सेदारी करीब 11 प्रतिशत रही। 18 नवंबर को प्रदूषण बेहद खराब रह सकता है। 19 और 20 नवंबर को राजधानी के ऊपरी हिस्से में उत्तर-पश्चिमी हवाएं आएंगी। ऐसे में प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में रह सकता है।
Read also:विंटर में समुद्र किनारे करना चाहते हैं मौज-मस्ती तो भारत के इन टॉप 7 बीच डेस्टिनेशन का बनाएं प्लान
गुड़गांव हरियाणा का सबसे ठंडा शहरठंडी हवाओं के चलते गुड़गांव के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा से न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। इस सीजन का यह सबसे कम तापमान है, जो गुरुवार-शुक्रवार की रात गुड़गांव हरियाणा का सबसे ठंडा शहर रहा। हालांकि अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि गुड़गांव समेत दक्षिण हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 11 से 17 नवंबर के बीच गुड़गांव जिले में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिससे ठंड बढ़ रही है